MLA Ram Kumar Kashyap will be the government whip in the assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक राम कुमार कश्यप विधानसभा में होंगे सरकारी सचेतक

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 नवम्बर 2024 7:32 PM (IST)
विधायक राम कुमार कश्यप विधानसभा में होंगे सरकारी सचेतक
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने विधायक रामकुमार कश्यप को विधानसभा सदन के लिए सरकारी व्हीप नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा इस संबंध में 5 नवंबर 2024 को पत्र लिखा था जिस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव की राजनैतिक एवं संसदीय कार्य मामले विभाग की (राजनैतिक शाखा द्वारा) आज इस आशय का आवश्यक परिपत्र जारी किया है। परिपत्र राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं मंडलायुक्तों, बोर्डों, निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों सभी उपायुक्तों व उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को प्रेषित किया गया है। हरियाणा विधानसभा के नियमों व प्रावधानों के अनुसार विधानसभा द्वारा राज्य मुख्य व्हीप को एक निजी सचिव, एक सहायक, दो चालक तथा दो सेवादार की सुविधा उपलब्ध करवानी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement