MLA inspected Nari Niketan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक ने नारी निकेतन का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 01 दिसम्बर 2025 5:23 PM (IST)
विधायक ने नारी निकेतन का किया निरीक्षण
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास ने सोमवार को पवनपुरी स्थित नारी निकेतन का निरीक्षण किया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार, नारी निकेतन अधीक्षक शारदा चौधरी, पूर्व पार्षद पुनीत शर्मा, ओम रामावत, रामेश्वरलाल विश्नोई मौजूद रहे। विधायक व्यास ने नारी निकेतन में आवासिनियों की क्राफ्ट, योग, भजन और व्यायाम आदि गतिविधियों को जाना और व्यवस्थाओं सम्बंधी फीडबैक लिया। किसी प्रकार की समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं से लेकर नारी निकेतन के संचालन, संस्थान के आधारभूत ढांचे एवं कार्यशैली से जुड़ी जानकारी हासिल की। अध्ययन सामग्री, मनोरंजन एवं खेल-कूद की व्यवस्था, शौचालय, स्नानघर का जायजा लिया गया। रसोईघर और खाने-पीने की गुणवत्ता, हाईजीन व्यवस्था आदि के बारे में जाना। उन्होंने नारी निकेतन में फल वितरण किए। इसके बाद विधायक व्यास महिला थाना परिसर पहुंचे। वहां थानाधिकारी विशु वर्मा सहित अन्य स्टाफ से थाना परिसर की व्यवस्थाओं के बारे में जाना और बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement