भरतपुर। शनिवार को महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भरतपुर में नगर निगम द्वारा निर्मित छात्राओं के लिये सुलभ-शौचालय का शुभारंभ विधायक विजय बंसल के द्वारा फीता काट कर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि छात्राओं के लिये यह सुलभ शौचालय नगर निगम द्वारा 18 लाख में निर्मित किया गया है। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिये यह विशेष उपयोगी होगा। शनिवार को विधायक विजय बंसल व नगर निगम भरतपुर महापौर शिव सिंह भौंट के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक विजय बंसल ने सुलभ शौचालय के मुख्य दरवाजे का फीता काट इसका शुभारंभ किया।
यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शनयह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम