MLA Dr. Subhash Garg participated in various social and religious programs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में की शिरकत

khaskhabar.com: शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 6:34 PM (IST)
विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में की शिरकत
भरतपुर। पूर्व मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को भरतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की तथा रणजीत नगर कार्यालय पर जनसुनवाई कर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। डाॅ. सुभाष गर्ग ने पहले दिन शनिवार को शहर के रणजीत नगर स्थित शहनाई मैरिज होम में नरेन्द्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनका सम्मान किया और शुभकामनायें दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रिंस नगर काॅलोनी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने शहर में आयोजित हुये विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं के होली मिलन समारोह में भाग लिया। विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने दौरे के दौरान रणजीत नगर कार्यालय पर भी जनसुनवाई की। इस दौरान उनका विभिन्न सामाजिक संगठनों व समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement