MLA Dr. Subhash Garg laid the foundation stone for the sports stadium in Ikran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने इकरन में खेल स्टेडियम का किया शिलान्यास

khaskhabar.com: रविवार, 01 मार्च 2026 7:04 PM (IST)
विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने इकरन में खेल स्टेडियम का किया शिलान्यास
भरतपुर। पूर्व मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने ग्राम पंचायत इकरन में राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी द्वारा सांसद क्षेत्र विकास योजना के तहत खेल स्टेडियम विकास कार्य इकरन के लिए स्वीकृत की गई 15 लाख रुपए की राशि से बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। डाॅ. सुभाष गर्ग ने इकरन ग्राम पंचायत में खेल स्टेडियम की भूमि का षिलान्यास करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल स्टेडियम का निर्माण होने के बाद क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपने खेलों में निखार लाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इकरन में बनने जा रहे खेल मैदान को उम्दा खेल मैदान के रूप में बनाया जाएगा। इसके लिए जरूरत पडी तो वह अपने कोष से भी राशि आवंटित करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्र मे प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को निखारने की आवष्यकता है।
डाॅ. सुभाष गर्ग कहा कि खेलों से मानसिक व शारिरिक विकास तो होता ही है साथ ही आपसी सौहार्द भी बनता है। उन्होंने कहा कि शहर के साथ साथ वह ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिये संकल्पित हैं और उनका ध्येय भरतपुर को एजुकेशन हब के साथ साथ स्पोटर्स हब बनाना है।
इस मौके पर इकरन सरपंच नेमसिंह ठाकुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के अन्य लोगों ने उनका साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर इकरन के पूर्व सरपंच गिरीष ठाकुर, महेश चारर्लीगंज, गोपाल सिंह ठाकुर, बनय सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement