MLA Dr. Garg voted at Ranjit Nagar booth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक डाॅ. गर्ग ने रनजीत नगर बूथ पर किया मतदान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 5:11 PM (IST)
विधायक डाॅ. गर्ग ने रनजीत नगर बूथ पर किया मतदान
भरतपुर। पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को भरतपुर लोकसभा क्षेत्र के रंजीत नगर स्थित श्री चुन्नी लाल चावला माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के बूथ संख्या 46 पर मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में आहूति दी। डाॅ. गर्ग ने मतदान बूथ पर लगी लम्बी लाइन में आम मतदाता की तरह खडे होकर अपनी बारी का इंतजार किया और जब उनका नम्बर आया तो उन्होंने मतदान बूथ पर मतदान कर्मियों को अपना आईडी प्रूफ दिखाकर उंगली पर स्याही लगवाई और मतदान कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने आम जन से भी अपील कर कहा कि सब काम छोड़कर सशक्त राष्ट्र निर्माण और देश की मजबूती के लिये पहले मतदान कर अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement