MLA Dr. Garg visits urban and rural areas, attends various social and wedding functions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक डॉ. गर्ग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में की शिरकत

khaskhabar.com: रविवार, 08 फ़रवरी 2026 5:49 PM (IST)
विधायक डॉ. गर्ग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में की शिरकत
भरतपुर। पूर्व मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के तीसरे दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन के सुख-दुःख में सहभागिता निभाई और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। डॉ. गर्ग ने गिरधरपुर, जघीना, बाघई, बहनेरा, चक बहनेरा, बरसो, पुष्पवाटिका कॉलोनी, बछामदी छान फरेवा, नगला बरताई, बृज नगर कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने रणजीत नगर स्थित अपने कार्यालय में तीसरे दिन जनसुनवाई भी की। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।
डॉ. गर्ग ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement