MLA Dr. Garg Tours Rural Areas: Assures Villagers of Prompt Resolution to Local Issues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक डाॅ. गर्ग ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा : क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने का ग्रामीणों को दिलाया भरोसा

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जून 2026 7:07 PM (IST)
विधायक डाॅ. गर्ग ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा : क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने का ग्रामीणों को दिलाया भरोसा
भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को भरतपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जानकर शीघ्र ही समाधान कराने का भरोसा दिलाया। विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर दौरे के प्रथम दिन घुस्यारी, नूरपुर, पीपला आदि गाॅवों में पहुॅचकर लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाई और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से उनके क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीण सरदारी ने विधायक डाॅ. गर्ग द्वारा उनके क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास को गति देने पर प्रशंसा की तथा कई समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर डाॅ. गर्ग ने उनकी समस्याओं का समाधान कराने का विश्वास दिलाते हुए शेष रहे विकास कार्यों को शीध्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement