MLA Dr. Garg Inspects Development Works; Issues Directives for Road Construction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक डॉ. गर्ग ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, सड़क निर्माण के दिए निर्देश

khaskhabar.com: रविवार, 03 मई 2026 7:09 PM (IST)
विधायक डॉ. गर्ग ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, सड़क निर्माण के दिए निर्देश
भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने रविवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के नगला माना की प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण किया और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शीघ्र ही प्रस्तावित सड़क पर पत्थरगढ़ी कराकर निर्माण कराने के निर्देश दिए। विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने दौरे के पहले दिन शहर के धाऊ पायसा, तिलक नगर, इकरन, बाघई, नगला माना सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों के दुख दर्द में शामिल होकर संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने नगला माना में पिछले दिनों शोर्ट सर्किट से कमरे में आग लग जाने से झुलसे दम्पत्ति की घटना में हुई मृत्यु के बारे में जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त कर हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा नगला माना की प्रस्तावित सड़क का भी उन्होंने अवलोकन किया और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से शीघ्र ही पत्थरगढ़ी कराकर सड़क बनवाने के निर्देश दिए | दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों से चर्चा कर शेष रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का विश्वास दिलाया । उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और समस्याओं का समाधान कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । डॉ. गर्ग ने वैवाहिक कार्यक्रमों में भी शिरकत कर शुभकामनाएं दीं |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement