Advertisement
बजट से पहले शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर रुझान मिलाजुला बना हुआ है। 1,048 शेयर हरे निशान में और 1,100 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में है। आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा और मेटल इंडेक्स लाल निशान में हैं।
बजट से पहले सोमवार को आर्थिक सर्वे पेश किया गया था, जिसमें चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 6.5 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान जताया गया है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी का कहना है कि पिछले दो सत्रों से निफ्टी लाल निशान में बंद हो रहा है। निफ्टी के लिए छोटी अवधि में 24,661 और बाद में 24,801 रुकावट के स्तर के तौर पर कार्य करेंगे। हालांकि, गिरावट की स्थिति में 24,141 एक अहम सपोर्ट होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


