Missing student after studying from coaching center, submitted memorandum to SP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोचिंग सेंटर से पढ़कर निकला छात्र लापता, एसपी को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2023 3:50 PM (IST)
कोचिंग सेंटर से पढ़कर निकला छात्र लापता, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भरतपुर। भरतपुर बार एसोसिएशन महासचिव कृष्ण कुमार और दीपक मुदगल सदस्य ज़िला आयोग के नेत्तव में पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि 15 जनवरी 2023 शाम 4:00 बजे से डाल्टन कोचिंग सेंटर जवाहर नगर भरतपुर में पढ़कर निकले भरतपुर छात्र उज्जवल सिकरवार पुत्र बहादुर सिंह सिकरवार निवासी केशव नगर का आज तक पता नहीं लगा है। इससे घर वाले बहुत परेशान हैं। छात्र उज्जल सिकरवार की मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। इसमें एफ आई आर दर्ज करा दी है, परंतु पुलिस ने अभी तक इसके बारे में कोई कार्यवाही नहीं की है। निवेदन है कि उक्त छात्र का कुछ भी पता नहीं होने से सभी परेशान हैं। उसके गुम होने से कुछ भी अनहोनी की आशंका है। अतः आपसे निवेदन है कि शीघ्र ही आप इसमें मदद करते हुए पुलिस को निर्देशित करें कि शीघ्र से शीघ्र उक्त छात्र की तलाश कर उसके परिवारजनों को मदद दिलाने की कृपा करें। पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने तुरंत प्रभाव से मथुरा गेट एसएचओ रामनाथ को फोन कर जानकारी ली और कहा कि शीघ्र बच्चा की तलाश करो और परिजनों को शीघ्र मदद देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement