Advertisement
नोएडा गोल्फ कोर्स के सेक्रेट्री से बदमाशों ने की कार लूटने की कोशिश

मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-29 में देर रात 11 बजे गोल्फ कोर्स के सेक्रेटरी स्टीवन को तीन बदमाशों ने रोककर कार लूट का प्रयास किया।
जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और पीड़ित पर हमला कर उनको घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के पॉश एरिया में करीब 10 मिनट तक बदमाशों ने उत्पात मचाया। स्टीवन के साथ हुई घटना को देखकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और स्टीवन से बातचीत की और पूछा कि क्या हुआ।
फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच करने की बात कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी और पता लगाने की कोशिश करेगी कि वह लोग कौन थे।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


