Minor explosion in Sri Lanka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका में फिर बम विस्फोट से दहला, कोलंबो से 40 किलोमीटर दूर हुआ धमाका

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 2:16 PM (IST)
श्रीलंका में फिर बम विस्फोट से दहला, कोलंबो से 40 किलोमीटर दूर हुआ धमाका
कोलंबो। श्रीलंका में आतंकीवादियों की ओर से धमाके रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर गुरुवार सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 40 किमी. दूर बम धमका हो गया। धमाका किस तरह का है इस पर अभी पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है। श्रीलंका में हमले के बाद से सुरक्षा बढ़ाई है। अमेरिका की एजेंसी एफबीआई भी जांच में सहायता कर रही है। अभी तक करीब 58 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया जा चुका है। पूछताछ जारी है। पुलिस को लगातार संदिग्ध मोटरसाइकिल, फोन और सामान बरामद हो रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ईस्टर के दिन हुए धमाके के चार दिन बाद हुए इस विस्फोट के बारे में हालांकि, पुलिस ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। लेकिन अब एक बार फिर धमाके की खबर हैरान करने वाली लग रही हैं।
अापको बताते जाए कि आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है, जिसमें मरने वालों की संख्या 359 तक पहुंच गई हैं। जबकि घायलों की संख्या अब भी सैकड़ों में हैं।
कोलंबो के होटल शांगरिला में हुए धमाके के पीछे नेशनल तौहीद जमात का हाथ होना बताया जा रहा है। इसका मास्टरमाइंड ज़हरान हाशिम था। हाशिम ने ही होटल में घुसकर खुद को उड़ा लिया था। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, वह डॉ. ज़ाकिर नाईक से प्रभावित होना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement