Minister Col. Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्री कर्नल राठौड़ का चार दिवसीय जयपुर दौरा शनिवार से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 6:06 PM (IST)
मंत्री कर्नल राठौड़ का चार दिवसीय जयपुर दौरा शनिवार से
जयपुर। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ शनिवार से चार दिन के जयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विराटनगर, जालसू, चौमू एवं जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कर्नल राठौड़ कल ‘‘सांसद आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत सुबह 10.30 बजे विराटनगर के महारानी कालेज व दोपहर 12.30 बजे चिमनपुरा कालेज के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक वे रामपुरा, छापुडा खुर्द, गोविंदपुरा, जाजेकलां व नाथावाला में ग्रामीणों से सम्पर्क करेंगे। रविवार 8 जनवरी को कर्नल राठौड जालसू, महेशवास, मुंडोता, नांगल बिचपडी, पुनाना, राधाकिशनपुरा गांवों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगें। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वे खन्नीपुरा, रोजडा, चतरपुरा व जयरामपुरा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कर्नल राठौड़ 9 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे कालाडेरा कालेज के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन दोपहर 3 से 6 बजे तक अनोपपुरा, दुर्गा का बास, सिरसली, बिहारीपुरा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद कर्नल राठौड़ शाम 7 बजे कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

[@ Exclusive:1फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट,PM मोदी लेंगेे फैसला]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement