Advertisement
मंत्री आलमगीर की बढ़ेगी परेशानी, पीएस के नौकर के यहां 25 करोड़ मिलने पर बोले- 'हमने भी टीवी पर खबर देखी'

बता दें कि झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर रहे बीरेंद्र राम के ठिकानों पर ईडी ने फरवरी, 2023 में छापेमारी की थी, तब नगदी सहित करोड़ों की अवैध संपत्ति का पता चला था। बीरेंद्र राम इस मामले में फिलहाल जेल में है और उनके खिलाफ ईडी चार्जशीट भी फाइल कर चुकी है। इसी मामले की जांच आगे बढ़ने पर अब मंत्री के पीएस संजीव कुमार लाल, इंजीनियर कुलदीप मिंज, बिल्डर मुन्ना सिंह सहित कई अन्य लोगों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
रांची के पीपी कंपाउंड में बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से भी पांच करोड़ मिलने की खबर है। बताया गया कि संजीव कुमार लाल के घरेलू नौकर जहांगीर आलम के गाड़ीखाना स्थित आवास से नोटों का जखीरा मिला। ये नोट अलग-अलग थैलों, बैग, आलमारी में रखे गए थे।
जहांगीर आलम को घरेलू कामकाज करने के एवज में महज कुछ हजार रुपए की पगार मिलती थी। यह माना जा रहा है कि ये रुपए विभिन्न सरकारी योजनाओं में कमीशन और रिश्वत के जरिए जुटाए गए थे। नोटों की गिनती के लिए पंजाब नेशनल बैंक के अफसरों को बुलाया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


