Minimum temperature improves in Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में सुधार

khaskhabar.com: रविवार, 30 दिसम्बर 2018 12:08 PM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में सुधार
श्रीनगर। रातभर छाए बादलों के कारण रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और कडक़ड़ाती ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रातभर बदल छाए रहने से रविवार को जम्मू और कश्मीर के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। शनिवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जबकि रविवार को यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। इसी तरह, पहलगाम का रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और गलमर्ग का शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे पहले शानिवार को पहलगाम का न्यूनतम शून्य से 8.3 डिग्री कम और गुलमर्ग का शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। लेह के भी रात के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। शनिवार को लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को यह शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement