Minibus collides with truck in Volga Area, 15 dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूस: भीषण सडक दुर्घटना में 15 की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 नवम्बर 2017 10:19 AM (IST)
रूस: भीषण सडक दुर्घटना में 15 की मौत
मॉस्को। रूस में बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दुर्घटना रूस के रिपब्लिक ऑफ मारी अल में योशकर-ओला और कोजमोडेमयांस्क को जोडऩे वाले राजमार्ग पर हुई। गृह मंत्रालय के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर 14 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बयान के मुताबिक, आपातकाल विभाग ने तुरंत घटनास्थल पर बचाव दल को भेजा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement