Mini van and tractor-trolley clash, one killed, 5 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिनी वैन और ट्रैक्टर-ट्रोले की भिड़ंत, एक की मौत, 5 लोग घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 1:12 PM (IST)
मिनी वैन और ट्रैक्टर-ट्रोले की भिड़ंत, एक की मौत, 5 लोग घायल
भरतपुर । जिले में महुआ सिनसिपी चौराहे पर एक मिनी वैन और टैक्टर ट्रोली की भिडन्त में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के शव का सेवर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक गुजरात के रहने वाले हसमुख भाई अपने परिवार के सदस्यों के साथ नाथद्वारा से मथुरा को धार्मिक यात्रा पर निजी वैन से जा रहे थे। इस दौरान महुआ सिनपिनी के पास उनकी वैन सामने चल रहे ट्रेक्टर-ट्राॅली से भिड़ गयी । इस हादसे में उनके परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये वहीं हसमुख भाई की दुर्घटना में मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement