mini skirt banned in MANIT-bhopal, girls protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैनिट-भोपाल में मिनी स्कर्ट पर बैन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 10:13 PM (IST)
मैनिट-भोपाल में मिनी स्कर्ट पर बैन
भोपाल। भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) की छात्राओं ने शुक्रवार को परिसर में प्रदर्शन किया,प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं ने हॉस्टल की टाइमिंग के बदलने साथ ही में ड्रैसकोड लागू किए जाने के फैसले को प्रबंधन की मनमानी बताया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने तुगलकी आदेश जारी करते हुए ड्रेसकोड लागू किया है। छात्राओं की मानें तो कुछ दिन पहले उन्हें एक नोटिस मिला जिस पर लिखा है हॉस्टल में लडकियां सिर्फ अपने कमरे में ही शॉर्ट्स और मिनी स्कर्ट पहनें। कमरे के बाहर ऎसे कपडों के पहनने पर रोक लगाई गई है। यही नहीं, नए नियम के तहत छात्राओं के लिए कैंपस, डाइनिंग एरिया और गर्ल्स हॉस्टल के ऑफिस में छोटे कपडे पहनने पर पाबंदी लगाई गई है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement