Militants blow up power pylon in Afghanistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान : आतंकवादियों ने ट्रांसमिशन टावर उड़ाया, काबुल में छाया अंधेरा

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अक्टूबर 2019 5:19 PM (IST)
अफगानिस्तान : आतंकवादियों ने ट्रांसमिशन टावर उड़ाया, काबुल में छाया अंधेरा
काबुल। आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के पूर्वी परवान प्रांत के सालंग जिले में एक ट्रांसमिशन टावर को उड़ा दिया, जिसके कारण काबुल अंधेरे में डूब गया। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद सलीम नूरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नूरी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "तालिबान आतंकवादियों ने बुधवार तड़के काबुल से उत्तर में करीब 70 किलोमीटर दूर सालंग जिले में एक ट्रांसमिशन टावर में विस्फोट कर दिया जिसके कारण काबुल अंधेरे में डूब गया।" अफगानिस्तान की पावर कंपनी ब्रेशना शिरकट ने एक बयान में कहा, "सालंग जिले के दक्षिणी हिस्से में 220 किलोवाट के ट्रांसमिशन टावर में आज तड़के स्थानीयसमयानुसार 1.30 बजे विस्फोट कर दिया गया और इसके परिणामस्वरूप काबुल और कई अन्य प्रांत बिजली चले जाने से अंधेरे में डूब गए।"
हालांकि, कंपनी ने कहा कि टावर की मरम्मत और काबुल की बिजली आपूर्ति को बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है। यह दूसरी बार है कि तालिबान पर पिछले एक महीने में ट्रांसमिशन टावर को उड़ाकर काबुल और अन्य प्रांतों में बिजली आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, पिछले हमलों में आतंकवादियों ने उत्तरी बागलान और कुंदुज प्रांतों में बिजली के टावरों को उड़ा दिया था, जिससे काबुल और 11 अन्य प्रांतों में लगभग एक सप्ताह तक बिजली नदारद रही थी।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement