Militant heap in encounter with security forces in Pulwama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

khaskhabar.com: बुधवार, 26 जून 2019 3:10 PM (IST)
पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "आज (बुधवार) ब्रानपथरी वन क्षेत्र में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उसके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।" पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने त्राल तहसील के ब्रानपथरी जंगली क्षेत्र में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों ने कहा, "घेराबंदी कड़ा होते ही वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों और वहां छिपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement