Mihir bhoj birth anniversary in pratapgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुर्जर-डे के रूप में मनाई मिहिर भोज की जयंती

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 5:35 PM (IST)
गुर्जर-डे के रूप में मनाई मिहिर भोज की जयंती
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की 1200वीं जयंती इंटरनेशनल गुर्जर-डे के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जिलेभर से गुर्जर पंच-पटेलों ने शिरकत की। गुर्जर महासभा के जिला महामंत्री कमलेश गुर्जर अरनोद ने बताया कि तलाई मोहल्ला स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष कमलसिंह गुर्जर ने की। कार्यक्रम में जिला संरक्षक कारूलाल गुर्जर ने मिहिर भोज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज को नई दिशा देने पर जोर दिया। वीरेंद्र धाभाई अरनोद ने कहा कि मिहिर भोज एक पराक्रमी शासक थे, जिन्होंने लम्बे समय तक शासन किया। जिला कोषाध्यक्ष शिवराज गुर्जर ने कहा कि मिहिर भोज का साम्राज्य राजस्थान से लेकर अफगानिस्तान तक था। मिहिर भोज ने अपनी कुशलता का पूरे देश में लोहा मनवाया। अरनोद तहसील अध्यक्ष मुकेश गुर्जर ने कहा कि मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के तीसरे शासक थे। इस अवसर पर गुर्जर महासभा के जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र धाभाई, प्रकाश गुर्जर अरनोद, भागीरथ गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राजकुमार गुर्जर, मानसिंह गुर्जर, गोपाल गुर्जर, विष्णु गुर्जर नकोर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement