वाशिगंटन। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर भडक़ उठीं। उन्होंने यहां तक कहा कि हमें राष्ट्रपति के रूप में एक परिपक्व व्यक्ति की जरूरत है। सीएनएन ने मिशेल के हवाले से बताया, जीवन और मृत्यु या युद्ध एवं शांति जैसे मुद्दों पर राष्ट्रपति अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भाग सकता या सिर्फ दूसरों पर तोहमत नहीं लगा सकता। हमें व्हाइट हाउस में एक परिपक्व व्यक्ति की जरूरत है। मैं आपको इसकी गारंटी देती हूं। ओबामा ने उनके जन्म स्थान को लेकर फैलाई भ्रांतियों पर ट्रंप की निंदा की थी।