नई दिल्ली। नोटबंदी के कारण कई काम धंधो पर प्रभाव पडा है। लोगों के पास कैश ना होने से खरीददारी में कमी आई है। वहीं नोटबंदी का असर सरकारी योजनाओं पर भी पड रहा है। नोटबंदी ने मनरेगा स्कीम को भी प्रभावित किया है।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार मनरेगा स्कीम में नवंबर माह में 23 फीसदी रोजगार घटा है। रोजगार की गारंटी देने वाली स्कीम को भी नोटबंदी के कारण कई परेशानियां झेलनी पड रही हैं। नोटबंदी के कारण खाली हाथ लौटने वालों की संख्या बढकर 23.4 लाख हो गई है,
जो कि अक्टूबर माह से दोगुनी है। अगर पिछले वर्ष नवंबर माह से तुलना करे तो मनरेगा के तहत मिलने वाले काम में 55 फीसदी गिरावट आई है। जिन लोगों की जीविका मनरेगा के भरोसे चल रही है, उनको काफी परेशानियां भुगतनी पड रही है। -> मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?