Meri Mati Mera Desh and tree plantation program organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘मेरी माटी मेरा देश’ और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अगस्त 2023 8:45 PM (IST)
‘मेरी माटी मेरा देश’ और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर । राजीविका और रणबंका बालाजी ट्रस्ट के तत्वाधान में बावडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अणवाना में बुधवार को महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण एवं महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया और रैली निकाल कर समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।राजीविका समूह की महिलाओं ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रकृति की रक्षा के लिए प्रतिज्ञा एवं शपथ ली। कार्यक्रम में महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों का लाइव डेमो द्वारा बाजरे के उत्पाद, वाशिंग पाउडर, साबुन,जैविक खाद, परम्परागत मसाले का निर्माण का प्रदर्शन किया गया।राजीविका एवं रणबंका बालाजी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण व एक्सपोजर भ्रमण करवाने के लिये महिलाओं के आवेदन प्राप्त किए गए।
ट्रस्ट की निदेशक श्वेता राठौड़ द्वारा राजीविका महिलाओं का लघु एवं गृह उद्योग से आजीविका संवर्धन के लिए महिलाओं से संवाद किया और कार्य रूचि अनुसार प्रशिक्षण के लिए सुझाव दिए।
इस कार्यक्रम में सरपंच भंवरी देवी, जन्मेजयसिंह, हनुमानसिंह खांगटा, विकास अधिकारी बबलीराम, राजीविका जिला अधिकारी दयाशंकर माथुर, राजीविका जिला प्रबन्धक ओमप्रकाश बिश्नोई, रूपाराम, भगवानसिंह राजपुरोहित, निकिता धूत, विकास वैष्णव सहित राजीविका से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement