Mercury rises in Bihar, rain is expected-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में पारा चढ़ा, बारिश के आसार

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 जनवरी 2020 3:05 PM (IST)
बिहार में पारा चढ़ा, बारिश के आसार
पटना। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बुधवार की तुलना में गुरुवार के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं। गुरुवार को कई क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं तथा राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तर से दक्षिणी बिहार तक आंशिक तौर पर चक्रवाती कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इस बीच राज्य के करीब सभी इलाकों में तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.2 डिग्री और पूर्णिया का 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement