memorandum of violence over the demand for crop compensation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 8:15 PM (IST)
फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के अरनोद उपखण्ड क्षेत्र में करीब 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों की पक्की पक्काई फसल खराब होने के कगार पर। बारिश से खेतों में पानी भर जाने से भी फसल खेतों में खड़ी हुई ही सड़ गई है। वहीं कई खेतो में तो सोयाबीन की फसल दुबारा अंकुरित हो गई है। लगातार हो रही बारिश से किसानों पर आर्थिक संकट गहराने लगा है। कई खेतों में तो सोयाबीन की फसल कटी हुई पड़ी है लेकिन बारिश होने की वजह से फसल पूरी तरह गल कर सडने लगी है। क्षेत्र के चकुण्डा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर चन्द्र शेखर मुथा एंव अरनोद उपखण्ड अधिकारी दिपेन्द्र सिंह राठोड़ को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानो ने बताया की उपखण्ड क्षेत्र में लगातार 10 दिनों से बारिश हो ने कारण किसानो की फसल खेतो में ही गल कर सडऩे लगी जिससे किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों को राहत देने के लिए जल्द से गिरदावरी कराई जाए। फसल बीमा योजना में जिस किसानों का फसल बीमा हे उन किसानों को शीघ्र बीमा क्लेम दिया जावे। ज्ञापन देने में चकुंडा के पूर्व सरपंच अनिल कुमार मीणा, कारूलाल आंजना,शांतिलाल, उदेराम, ललित, शंकर लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement