mehta took action in tonk on the lines of UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी की तर्ज पर विधायक मेहता ने टोंक में की कार्रवाई, मचा हंगामा

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जून 2017 9:48 PM (IST)
यूपी की तर्ज पर विधायक मेहता ने टोंक में की कार्रवाई, मचा हंगामा
टोंक। योगी की लहर यूपी से राजस्थान की नवाबी नगरी टोंक तक आ पहुंची। जैसे यूपी में स्लाटर हाउस शहर-शहर में बंद हुए हैं, वैसे ही सोमवार रात टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता ने कई सालों से चल रहे अवैध स्लाटर हाउस पर नगर परिषद, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर छापा मार दिया। छापे की भनक लगने पर लोग बूचडख़ाने में लगी लाइटों के कनेक्शन काट कर फरार हो गए। इस अभियान में कई जगह गोवंश के कंकाल और कटे धड़ भी मिले। इतना ही नहीं करीब दो दर्जन जिंदा भैंसें भी बरामद की हैं। साथ ही भारी तादाद में ताजा कटा मीट भी बरामद किया है। पुलिस ने मौके से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। नगर परिषद ने दर्जनभर स्लाटर हाउस सील कर दिए। साथ ही पुलिस ने दर्जनों ट्रक और पिकअप सहित अन्य गाडिय़ां जब्त कर पुलिस लाइन भिजवा दीं। विधायक अजीत सिंह मेहता ने सोमवार की देर रात शहर के हाइवे पर लंबे समय से चल रहे अवैध बूचडख़ाने पर अधिकारियों को साथ लेकर छापा मार दिया। रात साढ़े दस बजे शुरू हुई छापेमारी देर रात 1 बजे तक चली। इस कार्रवाई में जब सारे खेल की पोल खुलकर सामने आई तो नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी भी बगले झांकने लगे। विधायक की छापेमार कार्रवाई में नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी, उपखंड अधिकारी सूरज सिंह नेगी, तहसीलदार, टोंक शहर डिप्टी संजय शर्मा, शहर कोतवाल अशोक मीणा सहित आरएसी का भारी जाप्त मौके पर साथ रहा। साथ ही भाजपा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। विधायक अजीत सिंह मेहता ने मीडिया से कहा कि शहर में पिछले कई दिनों बदबू से लोग परेशान थे। लगातार शिकायतें मिल रही थीं। व्यापारियों से कई बार अपील की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब शहर में कहीं भी अवैध बूचडख़ाने संचालित नहीं होने दिए जाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement