Advertisement
मेघालय : संगमा ने भागवत के बयान की निंदा की

उन्होंने कहा, "हमारा धर्मनिरपेक्ष विचार आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की विचारधारा की वजह से खतरे में है। हम इन विभाजनकारी ताकतों को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दे सकते और इस तरह की ताकतें किसी भी देश के लिए खतरनाक हैं।"
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार पर आरएसएस की विचारधारा थोपने का आरोप लगाते हुए संगमा ने कहा, "वे लोग(मोदी सरकार) आरएसएस के एजेंडा के तहत आगे बढ़ रहे हैं और देश पर भी इसे लागू कर रहे हैं।"
कांग्रेस नेता ने कहा, "जब से वह सत्ता में आए हैं, वे लोग आरएसएस की विचारधार लागू कर रहे हैं। यह लोगों के जागरूक होने व अपनी चिंता को बताने का समय है।"
संगमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बचाने के लिए प्रतिबद्ध और तैयार है।
उन्होंने कहा, "हमें इस पर ध्यान देना चाहिए। एक के बाद एक भाजपा का छुपा एजेंडा बाहर आ रहा है। हमें देश के भविष्य को बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए।"
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


