Medical student created ruckus in government canteen over parantha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परांठे को लेकर मेडिकल स्टूडेंट ने सरकारी कैंटीन में मचाया उत्पात

khaskhabar.com: सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 09:18 AM (IST)
परांठे को लेकर मेडिकल स्टूडेंट ने सरकारी कैंटीन में मचाया उत्पात
उदयपुर। यहां रविन्द्रनाथ मेडिकल कॉलेज की सरकारी कैंटीन में मेडिकल स्टूडेंट ने एक परांठे को लेकर जमकर उत्पात मचा दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें वह कैंटीन में रखा सामान गिराने के साथ वहां के कर्मचारी के उपर हाथ उठाते हुए दिखाई दे रहा है। घटना को लेकर रविवार को हाथीपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना बीती रात की है जिसमें एमबीबीएस का स्टूडेंट भूपेंद्र मीणा एमबी अस्पताल की आपातकालीन इकाई के सामने बनी सरकारी कैंटीन में पहुंचा तथा उसने आलू का परांठा मांगा। नाश्ते में दूसरा सामान होने से कैन्टीन कर्मचारी नारायण मीणा ने इंकार कर दिया तथा दूसरा विकल्प चुनने के लिए कहा था। जिसके बाद भूपेंद्र मीणा वहां से चला गया लेकिन कुछ समय बाद वह अन्य तीन युवकों के साथ आया और कैंटीन में जमकर हंगामा मचाया।
कैंटीन संचालक का कहना है कि भूपेंद्र मीणा शराब के नशे में था और खुद को मेडिकल कॉलेज का सीनियर ऑफिसर बताते हुए हंगामा किया। आरोपी मेडिकल स्टूडेंट ने नारायण की गर्दन पकड़ ली। वहां मौजूद पेशेंट के परिजनों के बीच कैंटीन कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगा। जाते-जाते उसने रात में आकर पीटने और जान से मारने की भी धमकी दी।
कैंटीन संचालक की रिपोर्ट पर हाथीपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में हॉस्टल सहित अन्य जगह पर दबिश दी। लेकिन, आरोपी स्टूडेंट का पता नहीं लगा। जांच अधिकारी एएसआई दलपत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement