चंडीगढ़। मनीमाजरा स्थित गर्वनमैन्ट मॉडल सिनियर सैकेण्डरी स्कूल में मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरण खैर थी। कैम्प के दौरान लोगों के आखों की जांच की गई इसके अलावा कैंसर पीडित मरिजों की मैमो ग्राफी टेस्ट के अलावा अन्य टैस्ट भी किये गये । वही कैम्प के दौरान लोगों को मुफ्त मे दवाईयां भी वितरित की गई । भाजपा युवा नेता जगतार सिंह जगगा ने बताया कि कैम्प के दौरान बुजुर्गों के लिए पैंशन कार्य, बी पी एल कार्ड, के अलावा अन्य कार्यो के लिए भी कैम्प में अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा नेता स्वर्ण सिंह, गुलशन आचार्य, मण्डल प्रधान राकेश नौनी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।