Advertisement
मैकडॉनल्ड्स ने अस्थायी रूप से अमेरिकी दफ्तरों को बंद किया, बड़ी छंटनी की तैयारी

मैकडॉनल्ड्स ने अभी तक निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
जनवरी में, कंपनी ने कहा था कि उसने अप्रैल तक अपने कॉरपोरेट स्टाफिंग स्तरों में बदलाव के बारे में 'कठिन' निर्णय लेने की योजना बनाई है।
सीईओ क्रिस केम्प्जि़ंस्की ने उस समय कहा था कि उन्हें कार्यबल के आकलन के भाग के रूप में पैसे बचाने की उम्मीद है।
मैकडॉनल्ड्स वैश्विक स्तर पर कॉपोर्रेट भूमिकाओं में 1,50,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है और इसके स्वामित्व वाले रेस्तरां का 70 प्रतिशत अमेरिका के बाहर है।
कंपनी ने हाल के वर्षों में कई दौर की छंटनी की है।
2018 में, मैकडॉनल्ड्स ने कहा था कि कंपनी 'अधिक गतिशील, फुर्तीला और प्रतिस्पर्धी' होने के लिए अपने प्रबंधन में कटौती कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


