Advertisement
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने पन्नाधाय शिशुपालना गृह के रूप में दी नई सौगात

शिशु पालना गृह में बच्चों के लिये पार्क की सुविधा भी उपलब्ध है जिसमें वे आउटडोर गेम भी खेल सकते है। इसके साथ ही बच्चो की सुरक्षा के लिये सीसी टीवी कैमरे भी लगे हुए है।
मुख्यालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल का जीर्णोद्धार कर पन्नाधाय सभा कक्ष के रूप में किया नामकरण:- महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं आयुक्त बाबू लाल गोयल ने मुख्यालय परिसर स्थित बैठक कक्ष का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण किया इसके साथ ही बैठक कक्ष का नामकरण पन्नाधाय सभा कक्ष किया गया। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि राष्ट्र सेवार्थ अपनी ममता का बलिदान देने वाली धाय मां के नाम पर मीटिंग हॉल का नाम पन्नाधाय सभा कक्ष रखा गया है। इसके साथ ही मुख्यालय स्थित नवनिर्मित इन्दिरा रसोई का भी महापौर एवं आयुक्त ने लोकार्पण किया।
इस कार्यक्रम में अर्चना शर्मा एनयूएलएम समिति चैयरमैन, डॉ. मिनाक्षी शर्मा महिला एवं बाल विकास समिति चैयरमैन, अभय पुरोहित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति चैयरमैन, रामकिषोर प्रजापत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति चैयरमैन, हरीष कुमार शर्मा विद्युत एवं सार्वजनिक प्रकाष समिति चैयरमैन, रमेष चन्द सैनी लाइसेंस समिति चैयरमैन, पारस जैन फायर समिति चैयरमैन, रामस्वरूप मीणा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति चैयरमैन, लक्ष्मण लूणीवाल अतिक्रमण निरोधक समिति चैयरमैन, प्रवीण यादव होर्डिंग एवं नीलामी समिति चैयरमैन, अरूण वर्मा पशु नियंत्रण एवं संरक्षण समिति चैयरमैन एवं पार्षद हरीषंकर बोहरा, शक्ति सिंह, महेष सैनी, पियूष किराडू, भरत मेघवाल, महेष कुमार संघी, शेरसिंह धाकड़, दिनेष गौड, शंकर शर्मा, सुषीला बारी, अषोक बोहरा, गणेष नारायण, इन्द्रप्रकाष धाबाई, ओम स्वामी सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


