Mayawati Expresses Concern Over Devastation Caused by Accidents and Floods; Calls for Curbing Official Negligence and Corruption-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हादसों और बाढ़ से तबाही पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं-अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर लगे लगाम

khaskhabar.com: सोमवार, 07 सितम्बर 2026 1:15 PM (IST)
हादसों और बाढ़ से तबाही पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं-अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर लगे लगाम
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दक्षिण दिल्ली में बिल्डिंग ढ़हने, मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड और उत्तर प्रदेश एवं बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ से हुई जान-माल की तबाही पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इन घटनाओं को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसी घटनाओं से शासन-प्रशासन की जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने सरकारों से जनहित और जनकल्याण के मुद्दों पर अधिक चुस्त-दुरुस्त होने तथा अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की।
पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के पांच मंजिला पीजी हास्टल के ढहने से 5 लोगों की हुई मौत तथा मध्य प्रदेश के सागर जिला में भी जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की कल हुई मौत व लगभग 190 बीमार लोगों के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल होने की घटना एवं यूपी व बिहार आदि राज्यों में बाढ़ के कारण जान-माल की तबाही की खबरें अति-दुखद व चिन्तनीय।
उन्होंने आगे कहा कि इन घटनाओं से यह साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा रहा है, जिस कारण जनहित व जनकल्याण के सम्बंध में सरकारों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख्त जरूरत है। इस प्रकार से अधिकारियों की घातक होती जा रही लापरवाही, उदासीनता व भ्रष्टाचार आदि पर भी सरकारों को सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत।
ज्ञात हो कि दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर पांच मंजिला पीजी इमारत के अचानक ढह जाने के बाद देर रात तक राहत और बचाव अभियान जारी रहा। हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए सुरक्षा और राहत एजेंसियों की टीमें लगातार जुटी रहीं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए दमकल वाहनों और कैट्स एंबुलेंस को भी तैनात किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान की निगरानी संयुक्त पुलिस आयुक्त, दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन) स्तर के अधिकारियों ने की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement