Maulana Tauqeer Raza controversial statements-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौलाना तौकीर रजा का विवादित बयान, हिंदू महिला को पता नहीं होता बच्चे का बाप कौन?

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 4:40 PM (IST)
मौलाना तौकीर रजा का विवादित बयान, हिंदू महिला को पता नहीं होता बच्चे का बाप कौन?
लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इस्लाम में महिलाओं के 3 बार तलाक कहे जाने के प्रकरण में कानून बनाने की पहल के विरोध में ऑल इंडिया इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने हिंदुओं के खिलाफ लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह की मौजूदगी में एक सामाजिक एकता सम्मेलन में आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया है। तौकीर का यह बयान समाज को तोड़ने वाला है। उन्होंने हिंदुओं को कहा, `तुम्हारे धर्म में भी तो एक महिला के पांच-पांच पति होते हैं।` आगे तौकीर ने कहा कि `तुम्हारे धर्म में तो महिला को पता भी नहीं होता है कि उसके बच्चे का बाप कौन है`? तीन तलाक और समान नागरिक संहिता पर चर्चा करते हुए तौकीर के बयान से देश में उबाल आ सकता है। मौलाना तौकीर ने सामाजिक एकता सम्मेलन में सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे इस्लाम के मामले में अगर मोदी सरकार दखल देगी तो फिर हम तुम्हारे धर्म के खिलाफ ऐसे ही बोलेंगे।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement