Matrimonial introduction conference on 7th April in Karnal: Rajkumar Goyal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैवाहिक परिचय सम्मेलन 7 अप्रैल को करनाल में : राजकुमार गोयल

khaskhabar.com: बुधवार, 27 मार्च 2024 4:07 PM (IST)
वैवाहिक परिचय सम्मेलन 7 अप्रैल को करनाल में : राजकुमार गोयल
चंडीगढ। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 7 अप्रैल को श्री रामलीला भवन करनाल में राज्य स्तरीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। परिचय सम्मेलन को लेकर पूरे हरियाणा में 100 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केन्द्र बनाये गए हैं। गोयल ने कहा कि अग्रवाल युवा संगठन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह 24वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन है। आज तक हुए 23 परिचय सम्मेलनों के माध्यम से सैकड़ों रिश्ते हो चुके हैै। गोयल ने कहा कि इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों से समाज में एकता और भाईचारा तो स्थापित होता ही है वहीं साथ ही दो परिवारों का प्रत्यक्ष मिलन भी होता है। इन परिचय सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्याशी खुलकर एक दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं इसलिए इस प्रकार के परिचय सम्मेलन सार्थक साबित हो रहे है। गोयल ने कहा कि अपनी विवाह योग्य संतानों के लिए उचित जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है इसलिए विवाह योग्य प्रत्याशियों को इस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। गोयल ने कहा कि परिचय सम्मेलन आज के समय की जरूरत बन कर रह गया है। इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों से जहां मनपसंद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है वहीं दहेज प्रथा जैसी बीमारी को रोकने में भी ये परिचय सम्मेलन सहायक साबित हो रहे हैं। इसके अलावा जिन घरों में शादी के कुछ साल बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो जाती है या फिर अवांछित कारणों से तलाक की घटना घट जाती है ऐसे में दोबारा विवाह का स्थायी समाधान भी परिचय सम्मेलन ही है। इन सभी आवश्यकताओं के मद्देनजर करनाल में यह विशाल परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement