Mathura refinery official commits suicide -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मथुरा रिफाइनरी के अधिकारी ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 मार्च 2022 4:44 PM (IST)
मथुरा रिफाइनरी के अधिकारी ने की आत्महत्या
मथुरा । मथुरा तेल रिफाइनरी के 39 वर्षीय वरिष्ठ प्रबंधक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के निरीक्षक संजय खरवार ने कहा कि मौके से उनका मोबाइल फोन मिलने के बाद उनकी पहचान रिफाइनरी के एक वरिष्ठ प्रबंधक विक्रम गुल्ला पल्ली के रूप में हुई है। हालांकि कथित आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को संदेह है कि इसका कारण कुछ पारिवारिक विवाद हो सकता है।
चश्मदीदों ने पल्ली को स्टेशन कार पाकिर्ंग में देखा, जहां से वह प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर गये और चलती ट्रेन के आगे कूद गये।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement