Advertisement
मथुरा : राधा दामोदर मंदिर में होली का आगाज, श्रद्धालुओं ने लगाया एक-दूजे को गुलाल

बरसाना की होली खेलने आईं श्रद्धालु कीर्ति सुदर्शन सेन ने कहा कि मैं राजस्थान से पहली बार यहां आई हूं और यहां की होली खेलकर मुझे स्वर्ग के दर्शन हो गए हैं। मैंने ऐसी होली कभी नहीं खेली है और यहां आने के बाद ऐसा लग रहा है कि हर साल यहां की होली ही मनाई जाए।
श्रद्धालु अंतिमा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बरसाना की होली का अहसास अलग ही होता है। यहां आकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद ठाकुर जी ही सभी को गुलाल लगा रहे हैं।
प्राचीन परंपरा के अनुसार, ठाकुर जी को होली के रसिया अनुरूप पोशाक धारण कराई जाती है और ब्रज के पारंपरिक मिष्ठान जैसे गुजिया, जलेबी, मालपुआ, शकरपारे, रबड़ी, गुड़ निर्मित मिठाइयां, मठरी, कचौरी, पूड़ी का भोग लगाया जाता है। यह भोग ठाकुर जी को होली तक लगाया जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


