मॉस्को। रूस के मॉस्को में गुरूवार को एक गोदाम में आग लगने से मरने वालों
की संख्या बढकर आठ हो गई है।
रूसी समाचार एजेंसी तास की तरफ से शुक्रवार को जारी रपट के अनुसार रूसी
आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि छत पर आठ शव मिले हैं, जहां दमकल कर्मी गैस
सिलेंडरों और कंप्रेसरों को ठंढा करने के लिए पानी का फव्वारा लगा रहे थे।