भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज इलाके में स्थित प्लास्टिक कारखाने में सोमवार सुबह लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। दमकल की 15 गाडिय़ां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
अग्निशमन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज के कबाडख़ाना क्षेत्र के प्लास्टिक कारखाने में सुबह लगभग चार बजे आग लग गई। इस आग को बुझाने के लिए दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में 15 गाडिय़ां लगी हुई हैं, मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया यह भी पढ़े :इंग्लिश भाषा की वर्णमाला में स्वर और व्यंजन
बनाने का दावा