Massive fire at RK Studio in Mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

70 साल पुराने आरके स्टूडियो में भीषण आग, रियलिटी शो का सेट खाक

khaskhabar.com: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 9:23 PM (IST)
70 साल पुराने आरके स्टूडियो में भीषण आग, रियलिटी शो का सेट खाक
मुंबई। यहां के चेंबूर इलाके में स्थित मशहूर आर.के. फिल्म्स एंड स्टूडियोज में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के अधिकारियों ने दी। कम से कम 11 दमकल गाडिय़ों और एंबुलेंस ने पूर्वोत्तर मुंबई में इस बड़े स्टूडियो पहुंचकर एक घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। स्टूडियो के संस्थापक राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा, दुख की बात है, आरके स्टूडियोज में भीषण आग लग गई। हमने प्रतिष्ठित स्टेज-1 खो दिया है। शुक्र है कि कोई भी हताहत नहीं हुआ, और ना ही किसी को चोट आई है। आप सबकी चिंताओं की सरहाना करता हूं। आग ने स्टूडियो के मुख्य शूटिंग स्थलों में से एक को गंवा दिया है - यह स्टेज डांस रियलिटी टीवी शो सुपर डांसर सीजन 2 का सेट था, लेकिन उस वक्त शूटिंग चल नहीं रही थी। इस 70 साल पुराने स्टूडियो के 800 वर्ग फीट भूतल पर फैली वाइरिंग में शॉर्ट सर्किट होना हादसे का कारण बताया जा रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल के सेट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि स्टूडियो में आग लगने पर वहां कोई भी मौजूद नहीं था। इस हादसे में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था जब आग लगी। नुकसान की कीमत अभी तक नहीं पता चल पाई है। सूत्र ने कहा, हमने पिछले सप्ताह ही वहां शूट किया था, और अगला शूट 29 और 30 सितंबर को लिया जाना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement