khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 09:21 AM (IST)
चीन 15 सदस्यीय यूएनएससी का एकमात्र सदस्य है जिसने
अजहर पर प्रतिबंध का विरोध किया है। उसका का दावा है कि अजहर के खिलाफ भारत के
आवेदन पर अलग-अलग राय है। भारत की कड़ी प्रतिक्रिया से जुड़े सवाल पर भेजे लिखित
जवाब में मंत्रालय ने कहा, इस साल मार्च में किए गए भारत के आवेदन
पर अब भी अलग-अलग राय है। इस पर तकनीकी रोक लगाना समिति को मामले पर विचार करने और
संबंधित पक्षों को इसपर और विचार-विमर्श करने के लिए और समय मुहैया कराएगा। विचार-विमर्श
का सीधा संबंध इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे विचार-विमर्श को लेकर
बताया गया है।