Martyrs Day: Tribute to the martyrs, also saw the exhibition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीद दिवसः शहीदों को नमन, प्रदर्शनी भी देखी

khaskhabar.com: सोमवार, 23 मार्च 2026 3:44 PM (IST)
शहीद दिवसः शहीदों को नमन, प्रदर्शनी भी देखी
जयपुर। भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को यहां राजापार्क स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु सहित ज्ञात-अज्ञात असंख्य शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत सेवा संस्थान के सचिव गिरधारी सिंह बापना ने बताया कि, वीर क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्रांतिकारियों से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर बापना और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजीव अरोड़ा सहित पूर्व कुलपति बी एम शर्मा सहित एस एस जोशी, हनुमान शर्मा नायला, संजय बापना,एलडी शर्मा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शहीद दिवस के मौके पर वहां हनुमानगढ़ के शंकरलाल सोनी द्वारा तैयार की गई ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों की दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी लगाई गई जिसे सैकड़ो लोगों ने देखा और सराहना करते हुए कहा कि हमने पहली बार ऐसी प्रदर्शनी देखी है जिसमें अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को दिखाया गया है एवं उनके बारे में जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement