married woman found hanging to ceiling fan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंखे से लटकी मिली बहू की लाश

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 7:16 PM (IST)
पंखे से लटकी मिली बहू की लाश
नई दिल्ली। दिल्ली में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में पंखे से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं। घटना दिल्ली के काटवरिया सराये इलाके की है। मृतक महिला का नाम अनीता कटारिया था। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह अनीता की लाश उसके घर में पंखे से लटकी मिली। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं। अनीता के ससुर दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि शनिवार रात परिवार में काफी झगडा हुआ था। पडोसियों की माने तो पिछले कई सालों से अनीता के ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। मामला अदालत तक भी पहुंचा और अदालत के आदेश के बाद अनीता फिर से अपने ससुराल में रहने के लिए आई थी। पुलिस को अनीता के शरीर पर जख्मों के काफी निशान मिले हैं। यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement