Married Woman committed suicide in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 नवम्बर 2017 3:27 PM (IST)
विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
भरतपुर। शहर के अटल बन्द थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस पर अटलबन्द थाना पुलिस ने मृतका के शव का जिला आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौपा। मिली जानकारी के अनुसार शहर के अटल बन्द थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी मुकेश किसी काम से बाजार गया हुआ था जब वह वापस आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नि ज्योति ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर अटलबन्द थाना पुलिस मौके पर पंहुची और महिला के शव का अपने कब्जे में लेकर जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां मृतका के परिजनों के आने पर के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement