Market starts fluttering with colors of holi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होली के रंगों से गुलजार होने लगे बाजार

khaskhabar.com: शनिवार, 16 मार्च 2019 12:39 PM (IST)
होली के रंगों से गुलजार होने लगे बाजार
बून्दी। जैसे जैसे होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बाजारों में भी होली के रंग, गुलाल पिचकारी की दुकानें सजने लग गई है। व्यापारी होली की तैयारी करते हुए नजर आ रहे है। होली के रंगों के थोक व्यापारी राजेश ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव भी है ऐसे में होली का त्यौहार भी चुनाव के रंगों में रंगा हुआ नजर आएगा। इस बार मोदी पिचकारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी इसके अलावा मुर्गा ,मलिंगा ,तोता आदि मुखोटे बाजार में नजर आएंगे। लंका गेट क्षेत्र के व्यापारी अमित विजयवर्गीय ने बताया कि इस बार चाइना के कलर, गुलाल पिचकारिया बाजार में नजर नहीं आएगी सभी व्यापारी ने इसका बहिष्कार किया है केवल स्वदेशी रंग गुलाल पिचकारी व कलरों को ही बेचा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement