Marble businessmen thanked the Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मार्बल व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 7:18 PM (IST)
मार्बल व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
जयपुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से गुरुवार को विधानसभा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी के नेतृत्व में राजसमन्द मार्बल माइन्स ओनर्स एसोसिएशन, फैडरेशन आॅफ माइनिंग एसोसिएशन आॅफ राजस्थान एवं पर्यावरण विकास संस्थान सहित राजसमंद के विभिन्न मार्बल व्यावसाय से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।प्रतिनिधिमण्डल ने माइनर मिनरल के क्षेत्र में पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए राज्य सरकार की ओर से किए गए प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा भी उपस्थित थे।प्रतिनिधिमण्डल में अक्षयदीप माथुर, रामनारायण पालीवाल, मधुसूदन व्यास, सत्यप्रकाश काबरा, तनसुख बोहरा, नानालाल सिंघल, कैलाश चैधरी सहित बड़ी संख्या में मार्बल व्यवसाय से जुड़े लोग सम्मिलित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement