Many programs done by the city BJP on the birthday of Atal Bihari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अटल बिहारी के जन्मदिन पर शहर भाजपा ने किए कई कार्यक्रम

khaskhabar.com: सोमवार, 25 दिसम्बर 2017 8:40 PM (IST)
अटल बिहारी के जन्मदिन पर शहर भाजपा ने किए कई कार्यक्रम
जयपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर जयपुर शहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अनेक सामाजिक व रचनात्मक कार्य कर वाजपेयी जी का जन्मदिवस मनाया गया। शहर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि देश के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी वाजपेयी के जन्मदिवस पर जयपुर शहर भारतीय जनता पार्टी व पार्टी के समस्त मोर्चो द्वारा आज अनेक कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिवस मनाया गया। जयपुर शहर युवा मोर्चा द्वारा शहर के सभी 33 मण्डलो पर स्वच्छता अभियान रखा गया। अभियान मे मोर्चा के साथ पार्टी के बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। इस अभियान का शुभारम्भ प्रातः 8ः00 बजे रेल्वे स्टेशन पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखर जी ने गांधी जी मूर्ती की धुलाई कर व स्टेशन के आस-पास सफाई कर के की। अभियान मे चन्द्रशेखर जी के साथ शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन, महापोर अशोक लाहोटी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी, बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी, पार्षद व प्रमुख कार्यकर्ता शामील हुए। मण्डलो के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानो, पार्को, डिसपेन्सरियों आदि मे सफाई की। कुछ स्थानो पर शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण भी किया। वृक्षारोपण मे स्थानीय कार्यकर्ता के साथ शहर के पदाधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। प्रातः 10ः00 बजे मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जयपुरिया अस्पताल में व सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कांवटिया अस्पताल मे फल वितरित किए।
प्रातः 11ः00 बजे महिला मोर्चा की ओर से जोहरी बाजार मे स्थित आदिनाथ स्वास्थ्य निधि वद्धाश्रम मे बुर्जगो के उपयोग की वस्तुए उपलब्ध करवाई गई व आश्रम को चलाने वाली संस्था के पदाधिकारियों का शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन व महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता मलिक, जोहरी बाजार मण्डल अध्यक्ष अजय यादव व उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मान किया। दोपहर 12ः00 बजे शहर किसान मोर्चाे द्वारा आगरा रोड़ स्थित गरीब दास कुष्ट आश्रम व आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा नवजीवन कुष्ट आश्रम मे फल वितरित किए कार्यकर्ताओं के साथ शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री राजकुमार रोहिल्ला, किसान मोर्चा अध्यक्ष गंगासहाय सैनी व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे व शहर भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय पर अटल जी की प्रमुख कविताओं के अंशो की प्रर्दशनी लगाई गई। शहर में हुए सभी कार्यक्रमो मे सांसद, विधायक, पार्षद, पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement