फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय श्री अब्दुल कलाम जी की याद में वल्र्ड स्टूडेंट डे मनाया गया। इस अवसर पर अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बच्चों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कलाम जी के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, स्पीच कंपीटीशन मुख्य रहे। इसके अतिरिक्त कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। बच्चों ने इसमें पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद करते हुए स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि भारत के लोकप्रिय ग्यारहवें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को शिक्षक की भूमिका बेहद पसंद थी। उनकी पूरी जिंदगी शिक्षा को समर्पित रही।