many areas in delhi wait for fogging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधिकांश इलाकों में फॉगिंग का इंतजार

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 10:44 PM (IST)
अधिकांश इलाकों में फॉगिंग का इंतजार
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी में फॉगिंग चल रही है। हालांकि अधिकांश जगहों पर अभी भी फॉगिंग का इंतजार किया जा रहा है। घोंडा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी, यमुना विहार और भजनपुरा के लोगों ने कहा कि वे कई बार फॉगिंग के लिए मांग कर चुके हैं। उन्हें जल्द ही फॉगिंग करने का आश्वासन दिया जा रहा है। ओखला, जामिया नगर, जाकिर नगर, जाफराबाद, करावलनगर आदि जगहों के लोगों ने कहा कि अधिकांश जगहों पर डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया फैल रहा है। लेकिन न तो फॉगिंग ही हो रही है और न ही पास में ही बने ढलावघरों से कचरा समय पर नहीं उठाया जा रहा है। सीलमपुर और वैलकम के लोगों ने भी फॉगिंग के लिए मांग की है। लोगों का कहना है कि विधायकों की ओर से फॉगिंग के लिए तय समय नहीं बताया जा रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement